बता दें कि बीते बृहस्पतिवार को मलसा गांव में पांच किलो चावल को लेकर दीनदयाल तथा लालचंद्र मेें विवाद हो गया था। इसमें लालचंद्र तथा उसकी दो बहनें पुतुल देवी तथा मुन्नी देवी घायल हो गईं थी। इलाज के दौरान पुतुल देवी की मौत हो गई थी। लालचंद्र की पत्नी रुखिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने दीनदयाल, कौशल्या सहित पांच पर हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
महिला की हत्या में वांछित मुख्य आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किए गए लाठी तथा टांगी को भी बरामद किया गया है। -योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सुहवल