शिक्षक संगठन-यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था। जिला अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, जिला महामंत्री अजय द्विवेदी एवं जिला कोषाध्यक्ष विकास सिंह यादव ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 में दंपति कार्मिक में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने के लिए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।