112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेकर किया निवेश
एजेंट ने सारी जमा पूंजी खोने की धमकी दी और कहा कि कार्य पूरा किए बिना धनराशि नहीं निकाल सकती। इसलिए दोस्तों, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और 45 कार्य पूरे किए। इसके बाद भारतीय कर (30%) और यूके कर (20%) का भुगतान करने के लिए कहा गया। टैक्स चुकाने के लिए भी पैसे उधार लिए हैं। कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये निवेश किया। इसके बाद बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। साथ ही कहा गया कि आरबीआई ने धनराशि रोक ली है। सिक्योरिटी मनी के रूप में 6 लाख रुपये और जमा करने होंगे। एजेंट ने कहा कि भारत से खरीदा गया यूएसडीटी अवैध है। जब टैक्स सर्टिफिकेट मांगा तो उसने इन्कार कर दिया और कहा कि यह यूके के कानून के खिलाफ है।
क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर साइबर ठगी में बड़ी रकम गंवाने की यह पहली घटना है। इस मामले की जांच की जा रही है। क्रिप्टोकरेंसी के विशेषज्ञों से सलाह लेकर मामले की जांच जा रही है। - प्रेम नारायण मिश्रा, साइबर क्राइम प्रभारी