चितईपुर पुलिस ने लहूलुहान चालक को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि ऑटो चालक की शिनाख्त की जा रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में अशोक विहार कालोनी निवासी महेश यादव के नाम से पंजीकृत है। मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है।
लोगों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक पैदल ही अपने घर की ओर भागा। एक मिठाई की दुकान में छिपा और फिर वारदात स्थल से 200 मीटर दूर अपने घर में छिप गया। पुलिस के साथ पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू दिखाकर हमले और डराने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने कंबल ओढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में विवेक अधिकतर समय तक मौन ही रहा है। ऑटो नरिया से भिखारीपुर की ओर जा रहा था।