वाराणसी में मंगलवार रात विवाहिता ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। पत्नी को बचाने पहुंचे सेना से रिटायर पति भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बलिया जिले के निवासी धर्मेंद्र सिंह वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती देउरा में 10 साल से मकान बनवा रहते हैं। वह सेना से रिटायर हैं और अब लठिया स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार बीती रात घर में सो रहा था।
धर्मेंद्र की पत्नी नीता सिंह(47) उर्फ नीतू ने घर का दरवाजा बंद कर लॉन में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग ली। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर पति धर्मेंद्र सिंह पत्नी की ओर दौड़े। दरवाजा बंद होने से उन्होंने छत से कूदकर लॉन में पहुंच गए, उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया।
आग बुझाने के दौरान वह खुद भी हल्का झुलस गए। लेकिन पत्नी ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मातलदेई चौकी प्रभारी सचिन पटेल ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।