फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, हेलमेट ने बचाई बेटे की जान

Fri, 15 Mar 2024 02:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: रोहनिया में इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गनीमत रही कि गुड्डी के बेटे ने हेलमेट लगाया हुआ था। नहीं तो दोनों की जान जा सकती थी। फिलहाल पुलिस हादसे में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया पिपराडार, जमुनहिया (मिर्जापुर) निवासी सूरज कुमार (19) अपनी मां गुड्डी देवी (46) को बाइक से लेकर बीएचयू हास्पिटल मे दवा को लेकर जा रहा था। बाईपास रोड पर करनाडाडी में एक ट्रक बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इस दौरान गुड्डी देवी को सिर में गंभीर चोट लग गई।

विज्ञापन


अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं। वहीं, सूरज घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो हेलमेट होने के कारण वह बच गया।

दूसरी तरफ, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पति चुन्नी लाल सहित परिजनो का हाल बेहाल हो गया। पति चुन्नी लाल फर्नीचर का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें