वाराणसी में कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों का भी ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी एक महिला की मौत हो गई, जबकि 149 नए मरीज मिले हैं। इसमें बीएचयू हॉस्टल, पुलिस रेडियो सेक्शन, एपेक्स-मेडविन हॉस्पिटल सहित अन्य जगहों पर पॉजिटिव मिले हैं।
शनिवार को शिवाला, चितूपुर, करौदी, महेशपुर, रामकटोरा, मेडविन हॉस्पिटल,अपेक्स हॉस्पिटल,अनंत हास्पिटल रसूलगढ़, फूलपुर, लहरतारा, टकटकपुर, महमूरगंज, फुलवरिया, ओमनगर कॉलोनी, बसंत विहार कॉलोनी लालपुर, सराय नंदन, नई बस्ती, जलाली पट्टी, अर्दली बाजार लोहता में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा मंडुआडीह अर्बन पीएचसी, बड़ी गैबी, फूलपुर, पुलिस रेडियो सेक्शन, चेतगंज नई बस्ती, अर्दली बाजार, बीएचयू ब्रजनाथ हॉस्टल, डीएलडब्ल्यू सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं।