फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 149 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना मरीजों के बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों का भी ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी एक महिला की मौत हो गई, जबकि 149 नए मरीज मिले हैं। इसमें बीएचयू हॉस्टल, पुलिस रेडियो सेक्शन, एपेक्स-मेडविन हॉस्पिटल सहित अन्य जगहों पर पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को चिरईगांव निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत होने के बाद अब कुल मरने वालों की संख्या 133 हो गई है, जबकि 149 मरीजों के मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 7592 हो गई है। बताया कि 152 होम आइसोलेशन वाले स्वस्थ, अस्पताल में भर्ती 38 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद 6037 डिस्चार्ज, 133 की मौत के बाद 1422 एक्टिव केस हैं।
इन जगहों पर मिले मरीज
शनिवार को शिवाला, चितूपुर, करौदी, महेशपुर, रामकटोरा, मेडविन हॉस्पिटल,अपेक्स हॉस्पिटल,अनंत हास्पिटल रसूलगढ़, फूलपुर, लहरतारा, टकटकपुर, महमूरगंज, फुलवरिया, ओमनगर कॉलोनी, बसंत विहार कॉलोनी लालपुर, सराय नंदन, नई बस्ती, जलाली पट्टी, अर्दली बाजार लोहता में संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा मंडुआडीह अर्बन पीएचसी, बड़ी गैबी, फूलपुर, पुलिस रेडियो सेक्शन, चेतगंज नई बस्ती, अर्दली बाजार, बीएचयू ब्रजनाथ हॉस्टल, डीएलडब्ल्यू सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें