Varanasi News: गेहूं की मड़ाई के दौरान अचानक हुए हादसे से परिवार सहित गांव के लोग भी हतप्रभ हैं। पूरी मशीन खून से लथपथ हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इंदू देवी तीन अविवाहित पुत्रों की मां थीं।
चिरईगांव ग्राम पंचायत तरया में गेहूं की मड़ाई के दौरान ट्रैक्टर युक्त थ्रेसर के शाफ्ट में स्टोल फंसने से हरिश्चंद्र राजभर की पत्नी इंदू (48) का सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों ने चौबेपुर थाने की पुलिस को सूचना दिए बगैर अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन
तरया गांव निवासी किसान हरिश्चंद्र राजभर अपने खेत में गेंहू की मड़ाई ट्रैक्टर युक्त थ्रेसर से करा रहे थे। इस काम में उनकी पत्नी इंदू और तीनों पुत्र भी लगे हुए थे। इंदू देवी धूल और धूप से बचने के लिए सिर पर स्टोल डाली हुई थीं। गेहूं की मड़ाई खत्म होने पर थ्रेसर बंद हो गया, लेकिन उसका शाफ्ट चल ही रहा था।
इंदू देवी अगल-बगल फैले अनाज को झाड़ू से बटोरने लगीं। उसी दौरान अचानक उनका स्टोल ट्रैक्टर और थ्रेसर को जोड़ने वाले शाफ्ट में फंस गया। उससे लिपट कर इंदू देवी को इस कदर का जोरदार झटका लगा कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों ने बताया कि इंदू देवी तीन अविवाहित पुत्रों की मां थीं।