फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: थ्रेसर के शाफ्ट में फंसी महिला, एक झटके में धड़ से अलग हुआ सिर, चीख पड़े परिजन

Sat, 06 Apr 2024 11:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: गेहूं की मड़ाई के दौरान अचानक हुए हादसे से परिवार सहित गांव के लोग भी हतप्रभ हैं। पूरी मशीन खून से लथपथ हो गई थी। परिजनों ने बताया कि इंदू देवी तीन अविवाहित पुत्रों की मां थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव ग्राम पंचायत तरया में गेहूं की मड़ाई के दौरान ट्रैक्टर युक्त थ्रेसर के शाफ्ट में स्टोल फंसने से हरिश्चंद्र राजभर की पत्नी इंदू (48) का सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों ने चौबेपुर थाने की पुलिस को सूचना दिए बगैर अंत्येष्टि कर दी। 

विज्ञापन

तरया गांव निवासी किसान हरिश्चंद्र राजभर अपने खेत में गेंहू की मड़ाई ट्रैक्टर युक्त थ्रेसर से करा रहे थे। इस काम में उनकी पत्नी इंदू और तीनों पुत्र भी लगे हुए थे। इंदू देवी धूल और धूप से बचने के लिए सिर पर स्टोल डाली हुई थीं। गेहूं की मड़ाई खत्म होने पर थ्रेसर बंद हो गया, लेकिन उसका शाफ्ट चल ही रहा था।

इंदू देवी अगल-बगल फैले अनाज को झाड़ू से बटोरने लगीं। उसी दौरान अचानक उनका स्टोल ट्रैक्टर और थ्रेसर को जोड़ने वाले शाफ्ट में फंस गया। उससे लिपट कर इंदू देवी को इस कदर का जोरदार झटका लगा कि उनका सिर धड़ से अलग हो गया। परिजनों ने बताया कि इंदू देवी तीन अविवाहित पुत्रों की मां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें