फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारा धक्का, मौत; पुलिस खंगाल रही सीसी कैमरों की फुटेज

Wed, 22 May 2024 09:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शहर में इस समय कॉलोनियां हो या फिर मुख्य सड़क। हर जगह बाइकर्स एक्टिव हैं। जिस बाइक से वनिता को धक्का लगा वह काफी रफ्तार में थी। अस्सी जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तेज रफ्तार बाइक सवारों का आतंक रहता है। रात में तो साइलेंसर से पटाखा निकालते हुए बाइक सवारों का समूह गुजरता है। रविंद्रपुरी, लंका, अस्सी, सामनेघाट, और सुंदरपुर, सिगरा, महमूरगंज क्षेत्र में इस तरह के बाइक सवार अधिक हैं।
विज्ञापन
भेलूपुर पुलिस कर रही पड़ताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी में मारवाड़ी सेवा संघ के सामने मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार के धक्के से घायल महिला दर्शनार्थी की बुधवार को मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने से महिला बच नहीं सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भेलूपुर पुलिस ने बाइक सवार की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


मुंबई ईस्ट के वसई निवासी वनिता एन जोशी (50) पति नाना लाल जोशी के साथ काशी भ्रमण पर आई थीं। दंपती अस्सी पर एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। मंगलवार शाम को दंपती पैदल ही अस्सी घाट की ओर जा रहे थे। मारवाड़ी सेवा संघ भवन के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने वनिता को टक्कर मार दी। धक्का लगते ही वनिता सिर के बगल सड़क पर अचेत हो गईं। सिर से खून बहने लगा। लोगों ने तुरंत उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

हे भगवान बिन पत्नी कैसे लौटे घर..
पत्नी की मौत से पति नाना लाल जोशी काफी सदमे में रहे। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के मोर्चरी हाउस के बाहर बैठे नाना गमगीन हो जा रहे थे। लोगों और अन्य कर्मियों से वह यही कह रहे थे कि अब बिना पत्नी के कैसे घर लौटे... आए थे साथ अब अकेले जा नहीं पाएंगे। यही कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगते। महाराष्ट्र से अन्य परिजन भी वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें