पकड़ी गई महिला यात्री और बरामद विदेशी मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर बैंकॉक की एक महिला यात्री के पास के 34 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा पकड़ी गई है। सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल संजू यादव महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुरी शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर दो बजे सुकन्या जुनसिंग पहुंची। सुकन्या इण्डिगो की विमान 6ई 97 द्वारा बैंकॉक की यात्रा कर के वाराणसी पहुंची। यात्रियों की जांच के दौरान सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल कर्मचारी संजू यादव ने सुकन्या के निजी अंगों में एक पैकेट पाया।
जिसके बाद कांस्टेबल ने कस्टम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सुकन्या को कस्टम अधिकारी को सौंप दिया गया। महिला अपने साथ विदेशी मुद्रा अमेरिकी डॉलर, रियाल और यूरो ले जा रही थी। जिसकी कीमत भारतीय रुपये में लगभग 34 लाख आंकी गई है।