फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदरसा गबन प्रकरण में महिला अरेस्ट, फर्जी अभिलेखों से हड़पी थी धनराशि; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 15 Jun 2026 07:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में मदरसा गबन प्रकरण में पुलिस ने वांछित महिला आरोपी रेनू यादव को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू जांच में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासकीय अनुदान और धनराशि हड़पने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय अनुदान की धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस ने वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और सरकारी धन के गबन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि 19 मार्च 2025 को राज्य विशेष अनुसंधान दल (ईओडब्ल्यू) मुख्यालय लखनऊ के निरीक्षक कुंवर ब्रम्ह प्रकाश सिंह द्वारा अतरौलिया थाने में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।

जांच के दौरान मदरसा फैजेकौशर निस्बां, रूकुमलपुर के प्रबंधक एवं शिक्षकों पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत कूटरचित अभिलेख तैयार कर उन्हें वास्तविक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करने का आरोप सिद्ध हुआ था। आरोप है कि इन दस्तावेजों के आधार पर शासकीय धनराशि एवं विभिन्न अनुदानों का लाभ प्राप्त कर सरकारी धन का गबन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना अतरौलिया में रियाज अहमद, किरन पाल, रेनू यादव तथा अनवार अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही है।

सोमवार को उपनिरीक्षक विश्राम गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर वांछित महिला आरोपी रेनू यादव निवासी बनकटा बुजुर्ग, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें