फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: BHU-नगर निगम में नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार; 2023 में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2024 02:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी निवासी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला ठग को गिरफ्तार कर लिया। शातिर महिला बीएचयू और नगर निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगती थी।
विज्ञापन
अन्य तथ्यों की जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने शातिर महिला ठग को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने अपने गिरोह के साथ मिलकर कई लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वाराणसी निवासी अमित कुमार की तहरीर पर 21 नवंबर 2023 को 85 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि अमित व अन्य 13 लोगों की बीएचयू, वाराणसी नगर निगम और संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी में क्लर्क, हेड क्लर्क और चपरासी के पदों पर भर्ती कराने के नाम पर एक महिला ने ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस ने तफ्तीश के बाद गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी प्रेमकला को गिरफ्तार किया। उसका साथी राम प्रकाश भागा हुआ है। यही दोनों मिलकर ठगी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


खुद को बताता था प्रमुख सचिव का पीएस
इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी जिन लोगों को अपने जाल में फंसाते थे, उनको जवाहर भवन के आसपास ही मिलने बुलाते थे। आरोपी राम प्रकाश खुद को प्रमुख सचिव का पीएस बताता था और प्रेम कला खुद को बाबू बताती थी। रकम लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिए थे। जब वह नौकरी जॉइन करने पहुंचे तब फर्जीवाड़ा उजागर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें