युवक नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की धारीदार फुल शर्ट पहने हुए था। उसके हाथ पर ॐ का निशान बना हुआ है। इस संबंध में कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि लोहता, मंडुवाडीह और शिवपुर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस को युवक और महिला के बारे में जानकारी दी गई है। अगले 72 घंटे तक शवों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर अंत्येष्टि कराई जाएगी।
महमूदपुर गांव में शुक्रवार की शाम दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने परिजनों की मांग पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सनी (20) रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से सनी की मौत हो गई। तीन भाई और तीन बहन में सबसे बड़े सनी की शादी नहीं हुई थी। सनी मजदूरी करता था। उसकी मौत की सूचना पाकर मां गीता देवी की तबीयत खराब हो गई। वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।