फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के नौ महीने बाद विवाहिता की मौत, सास-ससुर व पति पर दहेज हत्या का आरोप; तीनों पुलिस हिरासत में

Sun, 29 Nov 2026 03:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में शादी के नौ महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए सास-ससुर और पति पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पांडेयपुर स्थित यशोदानगर कॉलोनी में शनिवार रात विवाहिता तनु मौर्य 23 वर्ष की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। नौ माह पूर्व आठ फरवरी को तुन मौर्य की शादी सौरभ के साथ हुई थी। जानकारी मिलते ही परिजन तनु के ससुराल पहुंचे और पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया। कैंट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सास, ससुर व पति सौरभ को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

विज्ञापन


क्या है मामला
चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर क्षेत्र की रहने तनु मौर्य की शादी पांडेयपुर के यशोदा नगर कालोनी निवासी सौरभ से हुई थी। भाई गणेश मौर्य का आरोप है कि तनु को पिछले करीब तीन महीने से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जब उसके ससुराल पहुंचे तो तनु के गले पर निशान पाया गया। पति समेत परिजनों ने पुलिस को बताया कि तनु ने फंदे से लटक जान दी है। 

कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति समेत ससुराल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें