फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरतारा गैस कांड: अमन ने कहा- मैं नींद में था, जागा तो मलबे के ढेर में मिला; परिवार को याद कर आंखें हुईं नम

Fri, 27 Mar 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लहरतारा में मंगलवार की सुबह गैस रिसाव की ओर से हुए धमाके में घायल एक ही परिवार के चार लोगों में तीन (मां, बेटे, बेटी) की मौत हो गई है। इस परिवार में अब केवल अमन ही बचा है। उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अमन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा परिवार सोमवार की रात में खाना खाने के बाद करीब 10 बजे सो गया। मैं भी उसी घर में अम्मा, भाई और बहन के पास थोड़ी दूरी पर सोया था। मंगलवार सुबह तेज धमाके के बीच मेरी नींद खुली तो मेरा मकान गिरा था और मैं उसी मलबे में दबा पड़ा था। 

विज्ञापन


यह बात कहते कहते बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अमन कुमार के आंख से आंसू आ गए। घटना में अमन का चेहरा जला है और उसका हाथ फ्रैक्चर हुआ है और कमर में गंभीर चोट आई है। वह दर्द से कराह रहा है। ट्रॉमा सेंटर में मौजूद उसके रिश्तेदार जब भी घटना की चर्चा कर रहे हैं तो वह मां, भाई, बहन को पूछ रहा है। उनके बारे में सोचकर उसकी आंख भर आ रही है।

परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला से बातचीत के दौरान अमन ने बताया कि मंगलवार की सुबह जिस समय घटना हुई, लोगों ने मुझे मलबे से निकाला और ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। मुझे चोट इतनी अधिक लगी थी, दर्द से कराह रहा था। घटना कैसे हुई, उसको लेकर बहुत कुछ याद नहीं आ रहा है। बताया कि घर में दो सिलिंडर रखा था। 

ट्रॉमा सेंटर में अमन के देखरेख के लिए मौजूद उसके मौसेरे भाई अनिल ने बताया कि वह चौकाघाट में रहते हैं। जैसे ही सूचना मिली तो 10 मिनट में मौसी के घर लहरतारा पहुंच गए। यहां आने पर देखा कि पूरा घर खंडहर में तब्दील हो गया था। 

वहां मौजूद लोग मौसी, भाई अमन और बहन प्रीति, ओमकुमार चौधरी को निकालकर अस्पताल लेकर जा रहे थे। पता चला था कि सिलिंडर को जिस पाइप में कनेक्ट कराके चूल्हे में गैस जलाते हैं, उसी पाइप में लीकेज था। इस वजह से पूरे घर में गैस भरा हुआ था। हर दिन की तरह सुबह बहन गैस जलाने गई तो यह घटना घट गई।
विज्ञापन

हादसे के दिन मचा था कोहराम
वाराणसी जिले के लहरतारा में सोमवार की सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ और मकान ढह गया था। मलबे में दबकर भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बहन प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई थी। वहीं, बुजुर्ग मां गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी झुलस गए थी। एक दिन बाद मां गिरिजा की भी मौत हो गई।
 
घटना के दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पड़ोस की क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में विस्फोट के साथ मकान ढहने की घटना की फुटेज कैद हुई है। मकान के अंदर मलबे में दबे दो गैस सिलिंडर पुलिस ने बरामद किए हैं। धमाका इतना तेज था कि डेढ़ किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।

यह भी पढ़ें: गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका, मकान ढहा, भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें