वाराणसी में पिछले साल से 7 डिग्री ऊपर पारा।
- फोटो : अमर उजाला
काशी में भले ही धूप हल्की हो गई हो, लेकिन ठंड की रफ्तार पिछले साल से धीमी है। पिछले साल के मुकाबले रात का पारा छह से सात डिग्री तक ऊपर है, वहीं दिन का पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है। पिछले साल 10 से 14 नवंबर के बीच 11.8 से 28 डिग्री तक तो इस बार शहर का पारा 17 से 30 डिग्री के बीच में है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया जो कि सामान्य से 2.9 ऊपर रहा।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। पिछले साल 12 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दो साल पहले इसी दिन पारा 31.6 से 18 डिग्री के बीच में रहा। बृहस्पतिवार को काशी में हवा छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। नमी 94 फीसदी तक दर्ज की गई।