फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड

Sun, 20 Oct 2019 01:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम का मिजाज शनिवार को बदला-बदला रहा। सुबह अच्छी धूप हुई लेकिन दोपहर बाद बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। माना जा रहा है कि इस बारिश के बाद अब ठंड बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक पुरवा हवा के चलने और इसमें नमी की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।

विज्ञापन


इस साल जून से लेकर सितंबर महीने तक 500 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। इसमें अगस्त के तीसरे सप्ताह और सितंबर में तीन दिन लगातार हुई बारिश का असर आम जन जीवन पर भी पड़ा। हालांकि अब जबकि अक्तूबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस समय हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ सकती है। शनिवार को दोपहर से ही मौसम बदलने लगा।

बादल इस तरह छाए रहे कि तीन बजे दिन में ही लग रहा था जैसे कि शाम हो गई है। शाम चार बजे से हुई बूंदाबांदी करीब दो घंटे तक होती रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही ये बदलाव हुए हैं। इसके अलावा हवा में नमी भी बनी है। बताया कि अधिकतम तापमान में कमी आती जा रही है, इससे यह लग रहा है कि ठंड भी बढ़ने लगेगा। बताया कि अभी रविवार तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में आई नमी
शनिवार की शाम हल्की बारिश के बाद खेतों में फिर नमी आ गई है। बहुत जगह किसानों को खेतों से नमी सूखने का इंतजार है ताकि समय से बुवाई हो सके। वैसे में बारिश ने एक बार फिर से खेत पकने में देर होने की संभावना को बढ़ा दिया है। वैसे हल्की बारिश खेतों में लहलहा थी तथा पकने की कगार पर पहुंची धान के लिए फायदेमंद बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें