फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा होगी एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा

Thu, 14 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
दो जून को हुई बीएचयू एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई को केवल वाराणसी केंद्र पर कराई जाएगी। यह लगातार दूसरा साल है जब एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी मिली है और परीक्षा निरस्त कर दोबारा कराई जा रही है। बता दें कि गत एक जुलाई को अमर उजाला ने प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विश्वविद्यालय ने जांच करवाया तो मामला सही पाया।
विज्ञापन


बीएचयू एमएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा दो जून को वाराणसी समेत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, गुवाहाटी, कोची, जयपुर, भुवनेश्वर और इलाहाबाद में कराई गई थी। मेरिट लिस्ट में केवल दो परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों का नाम आया। कोलकाता के  सेंट माइकल एकेडमी के अभ्यर्थी शुरुआत की मेरिट लिस्ट में थे। इसके बाद की मेरिट लिस्ट में भुवनेश्वर केंद्र के अभ्यर्थी थे। इससे प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका हुई।

इसकी शिकायत बीएचयू के कुछ छात्रों ने कुलपति समेत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक और संकाय प्रमुख से की थी। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने जांच कमेटी गठित की। कमेटी की रिपोर्ट के बाद प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी। दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए साढ़े सात हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें