फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुल्तानपुर के पूर्व सांसद की पत्नी बोलीं, प्रॉपर्टी के लिए बहू-बेटे देते हैं धमकी; मांगते हैं रंगदारी

Wed, 28 Aug 2024 01:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सुल्तानपुर के पूर्व सांसद की पत्नी ने दो बेटे और दो बहू सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि प्रॉपर्टी के लिए उन्हें धमकी दी जाती है। उनके रंगदारी मांगी जाती है। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर के पूर्व सांसद की पत्नी ने दो बेटे और दो बहू सहित सात पर दर्ज कराया मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के पूर्व सांसद जयभद्र सिंह की पत्नी आशा सिंह ने सारनाथ थाने में अपने दो बेटे और दो बहुओं सहित सात लोगों के खिलाफ बलवा, रंगदारी मांगने, मारपीट और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आशा का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी, इसलिए अदालत की शरण में पहुंची। अब अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


आरोपियों में अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 वाराणसी निवासी और पूर्व सांसद के बेटे रविभद्र सिंह, मणिभद्र सिंह और बहू सुमन सिंह व सुप्रिया सिंह शामिल हैं। टैगोर टाउन भुवनेश्वर नगर के मार्तंड सिंह, उनकी पत्नी सरोज सिंह और बेटा रणबीर सिंह सहित अन्य अज्ञात भी आरोपी बने हैं।

अशोक बिहार कॉलोनी फेज-2 में रहने वाली आशा सिंह के पति जयभद्र सिंह सुल्तानपुर के पूर्व सांसद थे। आशा का आरोप है कि पति जयभद्र की मौत के बाद बेटे रविभद्र व मणिभद्र, बहू सुमन सिंह व सुप्रिया सिंह प्रापर्टी को अपने नाम करवाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। मणिभद्र का साढ़ू मार्तंड सिंह अक्सर अपने साथ आठ-दस व्यक्तियों के साथ घर आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्तंड शराब पीकर उनके साथ गालीगलौज और दुर्व्यवहार करता है। गत 22 मई की रात 12.30 बजे मार्तंड सिंह, सरोज सिंह, रणबीर सिंह, मणिभद्र सिंह व रविभद्र सिंह उनके कमरे में आए। सभी ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद एक कागज पर उनसे जबरन हस्ताक्षर कराया गया।

इसके साथ ही उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। दरवाजा बंद करके किसी तरह अपनी और छोटे बेटे शशिभद्र की जान बचाई। मामले की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए अदालत से मुकदमा दर्ज कराने की अपील करनी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें