फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खौफनाक वारदात: एक ही कमरे में पहले पत्नी फिर पति ने फंदे से लटक कर दी जान, बिलख रहीं बेटियां

Wed, 17 Dec 2025 02:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही कमरे में पहले पत्नी फिर पति ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस घटना की वजह जानने में जुटी है। 
विज्ञापन
मृत पति- पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र के रामपुर चंद्रावती गांव में मंगलवार अपराह्न 3 बजे दंपती सनी देवल राजभर (27) और चांदनी देवी (25) ने पंखे की कुंडी में साड़ी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस वजह की तलाश में जुटी है। दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना मिलते ही दंपती के घर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तमाम आशंकाओं पर लोगों ने चर्चा की। घटना से हर कोई हतप्रभ है। पुलिस ने बताया कि पहले पत्नी और फिर पति ने फंदा लगाकर जान दी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रामपुर निवासी शिव कुमार राजभर का इकलौता बेटा सनी फास्ट फूड की दुकान चलाता था। अपराह्न तीन बजे बेटी अदिती स्कूल से घर लौटी तो दरवाजा बाहर से खुला था। कमरे में पहुंची तो मां-बाप के शव देखकर चीख पड़ी। आसपास के लोगों ने तुरंत दपंती को नीचे उतारा और पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार पर किसी प्रकार का कोई कर्ज और विवाद नहीं था।

इसे भी पढ़ें; रूह कंपा देने वाला हत्याकांड: चीखते रहे मां-बाप, आरी से छह टुकड़ों में काट डाला बेटा, दो नदियों में फेंके शव
विज्ञापन


बेटे, बहू ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है। शिवकुमार और मां तीजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। दोनों के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की और साक्ष्य संकलन किया है। चांदनी और शनि की दो बेटियां हैं। अदिति 7 और काजल 3 साल की है।

विज्ञापन

दादा-दादी के पास बिलखती रही बेटी अदिती और काजल

रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटे, बहू की मौत से पिता शिव कुमार राजभर टूट गए। पीडब्ल्यूडी में रहे शिवराम ने पुलिस को बताया कि साहब अब हम लोग कैसे जिंदा रहेंगे। जवान बेटे की मौत ने झकझोर दिया है। अबोध दो पोतियों की परवरिश अब कैसे होगी, यही सवाल उपस्थित अन्य लोगों के मन में भी रहा। परिचित और रिश्तेदार शिव कुमार को ढांढ़स बंधाते रहे। मां तीजा देवी अचेत हो गईं। बेटी अदिति बिलखते रहीं और जबकि उदास मन से काजल हर किसी को बिलखते हुए देखती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें