फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शादी के बाद भी कर रहा था दहेज की मांग, बुलट और पैसे नहीं मिलने पर दिया तलाक

Tue, 25 Jun 2019 11:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक शादी के बाद भी अपनी पत्नी से दहेज की मांग कर रहा था, पत्नी का आरोप है कि दहेज ना देने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ले में दहेज में बुलट और तीन लाख रुपये ना मिलने पर युवक ने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। थाने पर कोई सुनवाई ना होने पर पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मुबारकपुर पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुबारकपुर के पुरानी मुहल्ला निवासी लुबना शाहिद की शादी कटरा मुहल्ला निवासी शाहिद रजा के साथ 25 फरवरी 2018 को हुई थी। वह छह महीने के एक पुत्र की मां भी है। एसपी को दिए पत्रक में लुबना ने बताया कि विवाह के बाद पति सऊदी चला गया था। वहां से लौटने के बाद पति के साथ ही ससुर, सास, देवर और ननद दहेज में तीन लाख रुपये के साथ बुलट की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग ना पूरी होने पर उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। एक जून को ससुराल वालों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। इसके साथ ही उसके जेवरात, रुपये और कपड़े आदि भी उन्होंने रख लिए। थाने पर शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

सीओ सदर मो अकमल ने बताया कि लड़के वालों का कहना है कि उन्होंने तीन तलाक दिया ही नहीं, बल्कि लड़की के घर वाले ही तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। फिलहाल मुबारकपुर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तीन तलाक का मामला पुष्ट होने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें