फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सहित पूर्वांचल में कब दस्तक देगा मानसून, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Tue, 01 Jun 2021 11:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह बादलों की आवाजाही का अंदेशा जताया है। इसकी वजह से आसमान में बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा। लगातार दो दिन से उमस और पारे में बढ़ोतरी जारी है। इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवाती तूफान की वजह से पिछले कई दिनों से तेज हवा और बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को भी दिन में धूप होने होने की वजह से उमस भी अधिक झेलनी पड़ी। आज मंगलवार को भी तापमान बढ़ने के आसार है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह में मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पूर्वांचल में मानसून का समय 15 से 20 जून माना जाता है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की वर्तमान स्थिति के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।अब गर्मी और लू का असर तो नहीं रहेगा लेकिन उमस का स्तर पखवारे भर बना रहेगा।

विज्ञापन

तीन दिन में आठ डिग्री बढ़ा पारा

तापमान में तीन दिन में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने के बाद रविवार को बढ़कर 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि सोमवार को इसमें बढ़ोतरी हुई और तापमान अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को हवा न चलने से गर्मी भी अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें