फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिम्मेदारों ने खड़े किए हाथ तो निर्यातक ने जर्जर सड़क बनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। नगर पंचायत को जोड़ने वाले जर्जर मार्ग पर नगर के प्रमुख कालीन निर्यातक ने 20 ट्रैक्टर भस्सी गिरवाकर पटवाया। आठ साल से जर्जर मार्ग की मरम्मत की मांग की जा रही थी लेकिन जिम्मेदारों ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद निर्यातक ने खुद के खर्च से मार्ग पर 20 ट्रैक्टर भस्सी गिरवाई। इससे सड़क पर आवागमन सुचारु हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खमरिया को जोड़ने वाली माधोसिह-खमरिया सड़क आठ वर्षों से बदहाल थी। सड़क पर बारिश के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा लेकिन स्थिति ज्यो की त्यों बनी रही।
मिनी डालर नगरी का कारपेट व्यवसाय भी प्रभावित होने लगा है। विदेशी खरीदार खराब सड़क के कारण खमरिया आना ही बंद कर दिए। तीन लाख से अधिक की आबादी वाला यह नगर आज भी विकास की राह देख रहा है।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली पर नगर के प्रमुख कालीन निर्यातक सरदार अहमद ने करीब 20 ट्रैक्टर भस्सी को भजईपुर से माधोसिंह तक गिरवाया। निर्यातक ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण खमरिया बाजार में बाहरी लोगों का आना-जाना कम हो गया था। इससे बाजार प्रभावित हो रहा था। फिलहाल पूरी सड़क पर 20 ट्रैक्टर भस्सी गिरवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें