फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने फेसबुक पर लगाई सड़क मरम्मत की गुहार तो भाजपा विधायक ने पूछा- क्यों नहीं दिया वोट

Sun, 16 Feb 2020 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
road - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के रेणुकूट मुर्धवा मोड़ से रेणुकूट होकर पिपरी कस्बे तक गड्ढे में तब्दील रीवा- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर उपजा विवाद फेसबुक पर पहुंच गया है। सोशल साइट के जरिए लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत के लिए हस्तक्षेप की गुहार लगाई तो ओबरा विधायक ने पहले कमेंट किया कि पिछले सरकारों का पाप धुल रहा हूं।

विज्ञापन


इस पर लोगों ने जब उन्हें याद दिलाया कि सरकार आपकी है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय गौड़ ने कमेंट करके जवाब दिया कि रेणुकूट नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा को मात्र 51 वोट दिया, चुनाव जिताया नहीं, तो फिर किस उम्मीद से अपेक्षा करते हैं।
 

दरअसल, बृहस्पतिवार को दीपक वर्मा नामक व्यक्ति के फेसबुक एकाउंट पर मुर्धवा मोड़ से पिपरी के बीच खस्ताहाल सड़क की फोटो लोगों ने फेसबुक पर अपलोड की। उसमें लिखा गया कि पिपरी से मुर्धवा तक नेशनल हाइवे खराब होने से एंबुलेंस को जाने में काफी देर लग रही है। इससे यह रास्ता मरीजों के लिए मौत का मार्ग बनता जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

facebook twitter - फोटो : social media
इसके जरिए जिले के सांसद, विधायक मरम्मत कराने की गुहार लगाई गई। इस पर ओबरा विधायक के फेसबुक एकाउंट से पहला कमेंट आया कि पिछली सरकारों का पाप धुल रहा हूं। इसके अलावा इस मुद्दे को लेकर कई अन्य तरह के कमेंट भी इस पर हुए। फिर विधायक ने रेणुकूट नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा को महज 51 मत मिलने का जिक्र करते हुए किस उम्मीद से सड़क बनवाने की बात पर सवाल खड़ा किया। इसके बाद भी कमेंट का दौर जारी रहा।

जब लोगों ने तेजी से नाराजगी जतानी शुरू की तो विधायक ने फिर आदिवासियों को कोई नहीं देखना चाहता.. कमेंट कर डाला। इसके बाद से जहां लोगों ने उन्हें फोन करने शुरू कर दिए, वहीं ट्रोल करना शुरू कर दिया। उधर, ओबरा विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर काल किया गया तो उन्होंने कॉल नहीं रिसीव किया। मैसेज का भी कोई जवाब नहीं आया। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने भी इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें