फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जब बच्चों को देख राष्ट्रपति ने रुकवाया अपना काफिला, नन्हें-मुन्हों को दुलारा और बांटी चॉकलेट

Tue, 12 Dec 2023 09:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बच्चों को देख राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा लिया और बच्चों के बीच पहुंच गई। बच्चों से कुछ सवाल पूछे तो बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर दिया। फिर बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट दी।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के बीच पहुंची राष्ट्रपति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार चौराहे पर कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवपुर के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर रोड पर खड़े थे।

विज्ञापन


बच्चों को देख राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवा लिया और बच्चों के बीच पहुंच गई। बच्चों से कुछ सवाल पूछे तो बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर दिया। फिर बच्चों को दुलारा और उन्हें चॉकलेट दी। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान बच्चों को उत्साह देखते ही बन रहा था।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मेधावियों को मेडल देने वाराणसी पहुंचीं। यहां महामहिम ने 16 मेधावियों को अपने हाथों से मेडल दिए। एमए पत्रकारिता में सर्वाधिक अंक पाने पर आयुषी तिवारी को राष्ट्रपति ने श्री अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें