फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चलती ट्रेन में चिल्लाने लगी महिला, मचा हड़कंप

Sat, 23 Nov 2019 03:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
खाली दौड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को अपनी मां, बहन व जीजा के साथ लुधियाना जा रही युवती जौनपुर से ट्रेन चलने के बाद रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों ने स्थानीय जीआरपी चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें ट्रेनों की चेकिंग कर रही है।

विज्ञापन


बिहार प्रांत के जहानाबाद जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के परामन गांव निवासी नीलम देवी पत्नी स्व. रविन्द्र कुमार अपनी दो पुत्री काजल (18) शबनम (21) व दामाद रणविजय के साथ गंगा सतलज किसान एक्सप्रेस से लुधियाना जा रही थी। जौनपुर में शनिवार को करीब सात बजे ट्रेन पहुंची और जब ट्रेन स्टेशन से आगे रवाना हुई तो नीलम ने देखा कि उसकी पुत्री काजल गायब है।

तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उसकी बोगी में तलाश करने के बाद मामले की जानकारी ट्रेन में चल रहे रेलवे सुरक्षा कर्मी को दी। ट्रेन के शाहगंज पहुंचने के बाद परिजनों द्वारा जीआरपी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके उक्त ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों में तलाश के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बताते हैं कि गायब युवती काजल के पिता का देहांत हो चुका है जो लुधियाना में एक लिमिटेड कंपनी में नौकरी करते थे। मृतक पिता की पेंशन एवं अन्य कागजात बनवाने के लिए परिवार लुधियाना जा रहे थे। ट्रेन में सफर के दौरान कुछ अपरिचित लोग युवती व उसके परिवार वालों से बातचीत कर रहे थे। उक्त अपरिचित लोगों की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें