फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ की मौत

Sat, 23 Nov 2019 03:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र औराई की ग्रामसभा वारी-बभनौटी के पास सड़क के किनारे एक चाय की दुकान पर बैठे अधेड़ की शनिवार को तेज रफ्तार से आल्टो कार के धक्के से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं कार सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम वारी-बभनौटी में नहर के पास प्रातः 6:00 बजे  सड़क के किनारे दुकान पर चाय पी रहे हीरालाल यादव 46 वर्ष को तीव गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने धक्का मार दिया। जिसके चलते हीरालाल कार में फंसकर घिसटते हुए कुछ दूर तक चले गए।

दुकान पर बैठे व्यक्तियों व आसपास के लोगों के शोर मचाने और पीछा करने पर कार चालक गाड़ी को रोक कर बाहर निकाला, तब तक कार की चपेट में आये हीरालाल की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आल्टो कार चालक को हिरासत में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के साथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं कार चालक का कहना रहा नींद आ जाने के वजह से यह दुर्घटना हुई है। बताते चले कि.मृतक के दो पुत्र है। परिवार को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें