फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंद हौसले: वाराणसी में व्हीलचेयर पर मैदान में उतरे दिव्यांग क्रिकेटर, लगाए खूब चौके, झटके विकेट

Fri, 05 Mar 2021 06:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का सीन - फोटो : अमर उजाला
हौसला बुलंद हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है वाराणसी और मिर्जापुर के दिव्यांग क्रिकेटरों ने जिन्होंने सामान्य व्हीलचेयर पर जिला स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में खूब चौके लगाए।

उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ की ओर से सिगरा के डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिले में पहली बार राजर्षि राजित प्रसाद यादव की स्मृति में व्हीलचेयर पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। जिसमें मिर्जापुर और वाराणसी की टीम ने हिस्सा लिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने 16 ओवर के मैच में चार विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए।
 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का सीन - फोटो : अमर उजाला
व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक छोटे लाल पांडेय ने बताया कि पहली बार इस तरह की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें मिर्जापुर, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों के दिव्यांग खिलाड़ियों ने दो टीम के रूप में हिस्सा लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का सीन - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 में पंजाब और हिमाचल में दो बार राज्य स्तरीय व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता खेल चुके बनारस टीम कप्तान संतोष पांडेय ने बताया कि बनारस में पहली बार प्रायोगिक तौर शुरू हुए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों का उत्साह देखने लायक है।
 

4 of 5
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का सीन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि सामान्य व्हीलचेयर पर फील्डिंग (क्षेत्ररक्षण) करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच का सीन - फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम हिस्सा लेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें