फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज हवा और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आंधी और बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं और बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गांवों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कटाई के बाद रखी गई फसलें और सरसों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे इसके दाने काले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

खेतों में लगी बाकी फसलें भी प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, सब्जियों को इस बारिश से नुकसान नहीं हुआ है। कृषि विभाग के अनुसार, बीमित किसान अपनी फसल के नुकसान की शिकायत 72 घंटे के भीतर विभाग में दर्ज करा सकते हैं। चिरईगांव, पिंडरा, आराजीलाइन, बड़ागांव और हरहुआ सहित कई ब्लॉकों में बारिश से फसलें प्रभावित हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें