फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों का नया हथकंडा: व्हाट्सएप हैक कर पैसे मांग रहे जालसाज, न करें ये गलती

Mon, 13 Sep 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

व्हाट्सएप का प्रयोग करने वाले सावधान रहें। साइबर अपराधी अब व्हाट्सएप को भी हैक कर ले रहे हैं। जिससे वह पैसे की मांग करते हैं।
विज्ञापन
whatsapp - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल में व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए। साइबर अपराधी अब व्हाट्सएप को भी हैक कर ले रहे हैं। खुद को लेखक, अभिनेत्री, आर्मी जवान, पुलिस अधिकारी बनकर फोन कर व्हाट्सएप नंबर ले रहे और ओटीपी शेयर करते ही व्हाट्सएप हैक कर ले रहे हैं। इसके बाद व्हाट्सएप में जुड़े सभी लोगों को बार कोड भेजकर पैसे मांगते हैं। यही नहीं, कुछ लोगों के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। शहर में रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी हैं और लोग साइबर सेल और संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं। व्हाट्सएप हैक की घटना से पुलिस अधिकारी भी परेशान हैं।

विज्ञापन


अनजान लोगों को न दें व्हाट्सएप नंबर, ओटीपी शेयर करने से बचें साइबर सेल एक्सपर्ट के अनुसार फेसबुक क्लोन की तरह ही व्हाट्सएप क्लोन भी साइबर जालसाज कर रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप नंबर मांगने पर बिल्कुल न दें। नंबर देने के बाद तत्काल मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज आता है और उसे बताने या किसी तरह मोबाइल पर आटोमैटिक ओटीपी सेलेक्ट होने पर व्हाट्सएप हैकरों के हाथ में हो जा रहा है।

अज्ञात नंबर से आए किसी भी व्हाट्सएप वीडियो काल को स्वीकार न करें। ऐसे प्रकरणों में शिकार बनाए गए व्यक्ति को वीडियो काल के दौरान महिला द्वारा अश्लील बातें कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली जाती है। बाद में उक्त वीडियो को परिजनों व सोशल मीडिया पर शेयर ना करने के नाम पर ब्लैक मेलिंग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
सारनाथ थाना अंतर्गत अनमोल नगर कालोनी निवासी विश्वनाथ गोकर्ण को सेना में खुद को कैप्टन बताने वाली युवती ने फोन किया और कहा कि व्हाट्सएप नंबर दीजिए, कुछ आर्टिकल भेजनी है। उन्होंने व्हाट्सएप नंबर दे दिया। तुरंत ओटीपी आई, जब तक ओटीपी को मोबाइल स्क्रीन से हटाने की कोशिश कह तब तक दोबारा युवती ने फोन कर दिया।

इसके बाद ओटीपी साझा हो गई। कुछ ही देर बाद व्हाट्सएप जाम हो गया। व्हाट्सएप में जुड़े सभी लोगों को जालसाज बार कोड भेजते हुए पैसे की मांग की। इसी बीच किसी का काल भी मोबाइल पर नहीं उठा। पीड़ित ने डीसीपी वरुणा कार्यालय में स्थित साइबर सेल में घटनाक्रम की जानकार दी तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। दस दिनों के लिए पुलिस ने व्हाट्सएप को बंद करा दिया है।

केस-दो
पिछले हफ्ते शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को ऑनलाइन शापिंग के बहाने एक जालसाज ने फोन किया। लुभावने आफर के बहाने व्हाट्सएप नंबर ले लिया। इसके बाद विवाहिता द्वारा ओटीपी बताते ही व्हाट्सएप पर धड़ाधड़ अश्लील वीडियो आने लगे। जालसाज ने पैसे की मांग की। नहीं देने पर पिता, पति, समेत अन्य परिचितों को अश्लील वीडियो भेजा गया। पीड़िता के अनुसार हैकर द्वारा व्हाट्सएप हैक कर लिया गया। यहां तक की मोबाइल पर किसी का फोन तक नहीं उठ रहा। शिवपुर थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया।

किसी अनजान को अपनी बैंकिंग और अन्य जानकारियां कतई न दें। साइबर जालसाजी होने पर कमिश्नरेट के साइबर सेल नंबर 7839856954 और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के नंबर 155260 पर संपर्क करें। -ए सतीश गणेश, पुलिस आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें