माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की व्हाट्सएप बॉट सेवा अब वाराणसी जोन के नौ जिलों में शुरू होगी। दो दिन बाद एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया इसकी शुरूआत करेंगे। अवैध गतिविधियों जैसे, पशु तस्करी, शराब, हथियार तस्करी, पुलिस भ्रष्टाचार, अवैध स्पा की सूचना अब आप सीधे व्हाट्सएप बॉट के जरिए वाराणसी जोन की पुलिस को दे सकेंगे।
यह सेवा डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने शुरू कराई थी। अब व्यवस्था जोन में लागू की जा रही है। व्हाट्सएप बॉट सतर्क मित्र के जरिये गोपनीयता बरती जाएगी। सूचना देने वाले नागरिक के मोबाइल नंबर या अन्य कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं जाएगी। कोई भी नागरिक एक शब्द लिखकर भी मेसेज कर सकेगा। क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा भी रहेगी।