फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Nagar Nigam Election: चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, महानगर अध्यक्ष ने बताई पार्टी की रणनीति

Sun, 11 Sep 2022 12:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में नगर निगम चुनाव नजदीक हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस कार्यालय मैदागिन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी की रणनीति बताई। 
विज्ञापन
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी नगर निगम चुनाव (Varanasi Nagar Nigam Election) के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कांग्रेस कार्यालय मैदागिन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सौ वार्डों में घर-घर जाकर पर्चा बांटने के साथ ही हम लोग प्रभात फेरी निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तहत जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा भी होगी। 

विज्ञापन

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की है। भाजपा सरकार की इन करतूतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी? देश में अब मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई ही है। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि जुमलों की हेराफेरी में भाजपा आगे है। महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया है। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया, पर 10 लाख को भी नौकरी नहीं दी। उद्योग-धंधे फाइलों में चल रहे हैं और परीक्षाओं में धांधली सामान्य बात हो गई है। इस दौरान कांग्रेस ने अपना प्रपत्र भी जारी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें