बीएचयू कैंपस में हैदराबाद गेट के पास कार सवार दो छात्रों ने एक महिला प्रोफेसर को देख कर अस्सलामो अलैकुम कहा। प्रोफेसर के साथ मौजूद छात्रों ने बाइक से कार का पीछा किया तो दोनों उससे उतर कर भाग गए। आरोपी छात्र नशे में थे।
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मदद से कार चालक को पकड़ कर लंका थाने की पुलिस को सौंपा गया। प्रोफेसर ने पुलिस को तहरीर देने से मना करते हुए कहा कि बीएचयू कैंपस में अराजकतत्वों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जानी चाहिए। कार चालक से पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वह बिहार में पुलिसकर्मी है और माउथ कैंसर के उपचार के लिए आया था।
दोनों छात्र रुईया छात्रावास के थे। छात्रों का नंबर उसके एक परिचित ने दिया था और कहा था कि डॉक्टर को दिखाने में वह उसकी मदद करेंगे। दोनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। फिर, दोनों ने बीयर पी और उसके साथ हैदराबाद गेट की ओर जा रहे थे। दोनों ने एक शिक्षिका को देख कर अस्सलामो अलैकुम कहा था।
उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्रोफेसर ने घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। एक छात्र चिह्नित कर लिया गया है। दूसरे की पहचान कराने की कोशिश चल रही है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।