फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंडर- 14 के 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में मोहनसराय के चंदन ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद प्रतियोगिता में बैरवन के आठ खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन

41 न्याय पंचायतों में 30,020 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 5062 रहे विजेता
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज के बैरवन गांव के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर- 14 के 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में मोहनसराय के चंदन ने गोल्ड जीतकर पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरदतपुर के प्रवेश प्रथम, 200 मीटर में बैरवन के मोहन, 400 में हरदतपुर के प्रवेश, बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दरेखू की नैंसी राजभर ने प्रथम, 200 मीटर में जगतपुर इंटर कॉलेज की अंजलि, 400 मीटर में शहावाबाद की सीमा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 के 100 मीटर दौड़ में जगतपुर के आशीष प्रथम, बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बैरवन की प्रतिक्षा पटेल, 200 मीटर में बैरवन की प्रिया, 400 मीटर में बैरवन के जल, 800 मीटर में मोहनसराय की आकांक्षा प्रथम रहीं। 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शाहाबाद के उत्कर्ष, 200 मीटर में मोहनसराय के नैतिक गुप्ता, 800 मीटर में नैतिक गुप्ता प्रथम, बालिका वर्ग में हरदतपुर कंचन प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अंजलि ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खो-खो में 11 वर्ष आयु वर्ग में बालक और बालिका, 14 वर्ष आयु वर्ग में बालक-बालिका में बैरवन प्रथम स्थान पर रहा। कबड्डी के अंडर-11 में बालक वर्ग में हरदतपुर, बालिका वर्ग में दरेखू प्रथम स्थान पर रही। 14 वर्ष आयु वर्ग बालक वर्ग में शहावाबाद बालिका वर्ग में बैरवन ने प्रथम स्थान हासिल किया। 18 वर्ष आयु बालक वर्ग में जगतपुर इंटर कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तीन विकास खंडों आराजीलाइस, सेवापुरी, काशी विद्यापीठ के 41 न्याय पंचायत में खेलकूद का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद, गोला फेंक, रस्सीकूद, चिनअप, रस्सकसी, खोखो, कबड्डी, पुशअप, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन के कुल 30,020 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 5,062 विजेता रहे। सेवापुरी विकासखंड में 5682 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, इसमें कुल 746 विजेता रहे। काशी विद्यापीठ के कुल 13 न्याय पंचायत में 1225 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 368 विजेता रहे। आराजीलाइंस में 24,013 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। 3948 विजेता रहे। तीनों विकास खंडों में 50299 दर्शक उपस्थित रहे। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में स्केचिंग प्रतियोगिता में 56 और पेंटिंग में 52 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, अप जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें