फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रात में खाना खाकर सोने गए..फिर सुबह कुंडी से लटकती मिली विवाहिता, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी

Fri, 07 Jul 2023 02:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

28 जून को शुभम उर्फ अंकित उपाध्याय पुत्र राजभूवन उपाध्याय की शादी चौबेपुर थाना क्षेत्र के कसीरपुर गांव निवासी जय प्रकाश चौबे के पुत्री रिशु चौबे के साथ हुई थी। जिसका बीते एक जुलाई को गवना हुआ था। तब से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार को दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
महिला ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में शुक्रवार को अलसुबह विवाहिता ने छत की कुंडी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मायके के लोग पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते 28 जून को शुभम उर्फ अंकित उपाध्याय पुत्र राजभूवन उपाध्याय की शादी चौबेपुर थाना क्षेत्र के कसीरपुर गांव निवासी जय प्रकाश चौबे के पुत्री रिशु चौबे के साथ हुई थी। जिसका बीते एक जुलाई को गवना हुआ था। तब से विवाहिता अपने ससुराल में रह रही थी। गुरुवार को दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने निर्वस्त्र होकर खिंचवाई फोटो: अश्लील वीडियो भी दिखाया, सहमे बच्चों ने आपस में की चर्चा तो...
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पत्नी रिशु चौबे ने दूसरे कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी ससुराल वालों ने लड़की के पिता को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही  पुलिस  मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता जय प्रकाश चौबे ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अभी तक घटना का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष जंसा राकेश पाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, लड़की के पिता जय प्रकाश चौबे ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें