बुधवार की रात कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पैचिंग के काम के दौरान फ्लाईओवर से खौलता हुआ अलकतरा(तारकोल) नीचे सड़क पर गिर पड़ा। इसके चलते एक किशोर और एक चाय विक्रेता की गर्दन गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों की चीख सुन कर तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हुई, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इस वजह से दोनों कराहते हुए अपने घर चले गए।