राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में नवप्रवेशी स्नातकोत्तर छात्रों का स्वागत और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों ने अपना परिचय दिया। महाविद्यालय में इस सत्र में 38 सीटों पर पंचकर्म विभाग, रोग निदान विभाग, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग, संहिता विभाग, शल्य तंत्र विभाग में दाखिला हुआ है।
अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने एमडी के तीन सालों के दौरान जो अनुभव और ज्ञान प्राप्त किया उसे सभी के साथ साझा किया। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी, प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता, डॉ. विनय मिश्र, प्रो. संजय पांडेय, डॉ. मनोहर राम, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. पद्मलोचन शंखुआ, डॉ. शशि सिंह, डॉ.राम निहोर तपसी, डॉ. मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।