फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय का भव्य स्वागत, बोले- 'लक्ष्य बनाकर प्रयास करने से मिलेगी सफलता'

Sat, 28 Oct 2023 05:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ललित ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि सही दिशा की, अगर युवाओं को सही दिशा मिले तो वो कमाल कर सकते हैं। अभिभावकों से बच्चों पर पढ़ाई या खेल थोपने के बजाय उनकी रुचि के मुताबिक विषय को तवज्जो देने की बात कही।
विज्ञापन
वाराणसी: भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय का भव्य स्वागत, बोले- 'लक्ष्य बनाकर प्रयास करने से मिलेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्न और अनुशासन के साथ अभ्यास करने से जीवन में मनचाही सफलता मिलती है। खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना चाहिए। खेल में समर्पित भाव से लगातार प्रयास करते रहना चाहिए । जीवन में यही सफलता का मूल मंत्र है। उक्त बातें भारतीय हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने शुक्रवार शाम परेड कोठी के होटल में मीडिया से कही।

विज्ञापन

ललित ने कहा कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि सही दिशा की, अगर युवाओं को सही दिशा मिले तो वो कमाल कर सकते हैं। अभिभावकों से बच्चों पर पढ़ाई या खेल थोपने के बजाय उनकी रुचि के मुताबिक विषय को तवज्जो देने की बात कही। मन का काम मिलने पर बच्चा बेहतर रिजल्ट देता है। ऐसे में बच्चों के रुझान को ध्यान में रख विषय का चयन करना चाहिए। एशियन गेम्स हॉकी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद शुक्रवार काे पहली बार वाराणसी पहुंचे हॉकी खिलाड़ी का व्यापारियों और युवा खिलाड़ियों ने स्वागत किया। इस मौके पर डीसीपी काशी आरएस गौतम, अजय सिंह बॉबी, विशाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें