फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान: आउटर पर एक घंटे तक पंजाब मेल,चार घंटे कैंट पर खड़ी रही अंबेडकर एक्सप्रेस

Sat, 28 Oct 2023 02:59 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सद्भावना एक्सप्रेस लोहता और कैंट स्टेशन पर एक-एक घंटे तक खड़ी रही। अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर बाद निकली। उधर, 19314 इंदौर एक्सप्रेस के बी-टू में पानी नहीं होने की यात्रियों ने एक्स पर शिकायत की।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायवर्ट और ऑपरेशनल कारणों के चलते कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को डाॅ. अंबेडकर नगर-कामाख्या साप्ताहिक ट्रेन चार घंटे तक कैंट स्टेशन पर खड़ी रहीं। कैंट स्टेशन के आउटर पर पंजाब मेल भी एक घंटे तक खड़ी रही। सद्भावना एक्सप्रेस लोहता और कैंट स्टेशन पर एक-एक घंटे तक खड़ी रही। अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर बाद निकली। उधर, 19314 इंदौर एक्सप्रेस के बी-टू में पानी नहीं होने की यात्रियों ने एक्स पर शिकायत की।

विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्री श्रेयांश दुबे, अरुष सिंह ने बताया कि ट्रेन पहले से छह घंटे की देरी से चल रही है। कैंट स्टेशन पर भी छह घंटे तक खड़ी रही। एस-4 कोच के यात्री आशुतोष रॉय ने बताया कि चार घंटे तक ट्रेन के खड़ी होने से बच्चों और अन्य यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। इंदौर एक्सप्रेस के बी-टू के यात्री बाहिल बिंग ने बताया कि ठीक से एसी काम नहीं कर रहा है तो और कोच में पानी भी नहीं था। शौचालय तक की टंकी खाली हो चुकी है। कैंट स्टेशन पर पंजाब मेल के इंतजार में यात्री अमित चक्रवर्ती ने बताया कि एक घंटे से ट्रेन कैंट स्टेशन के आउटर पर खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें