महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि भारतीयता जीवन जीने की कला है। वसुधैव कुटुंबकम की भावना ही असल भारतीयता है। वह बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ और इग्नू की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
भारतीयता की अवधारणा और भारतीय साहित्य विषयक वेबिनार को संबोधित करते हुए इग्नू के सम कुलपति प्रो. सत्यकाम ने कहा कि भारतीयों को आत्मश्लाघा में स्वयं को नष्ट करने से बचना होगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि मिलजुलकर काम करना ही भारतीयता है। इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा कि भारतीयता की अवधारणा को समझने के साथ ही उसे अक्षुण्ण बनाए रखने पर भी हमें सोचने की जरूरत है। इस दौरान प्रो. अनुराग कुमार, प्रो. निरंजन सहाय, डॉ. शंभुनाथ मिश्र आदि शामिल रहे।