यह हड़ताल सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा करने तक जारी रहेगी। इस दौरान हाजी अब्दुल कलाम, हाजी नुरुद्दीन सरदार, बाबूलाल किंग, हाजी अनवार, हाजी बाबू, हाजी नेसार, हाजी ओकास अंसारी, गुलशन अली, अफरोज अंसारी, हाजी नासिर हाफिज, मौलाना शकील, हाजी इफ्तखार, सरदार मोइनुद्दीन, हाजी यासीन माइको, गुलाम मोहम्मद, हाजी छोटक, हाजी मतीउल्ला, हारुन अंसारी मौजूद थे।
यह रहेंगे बंद
इस हड़ताल के ऐलान के बाद बुनकर पेशे से जुड़े हुए काम धंधे जैसे पावरलूम, हैंडलूम, रेवियर मशीन, बारफिन, अंटा काटी मशीन, ट्विस्टिंग मशीन, रोला डेका मशीन, कटिंग शेयरिंग मशीन, एंब्रायडरी मशीन जरदोजी, नग टिक्की, धागा, जरी कुटीर उद्योग, पता कटाई, रंगाई खराई, माल का लेनदेन आदि सब बंद रहेगा।