कई दिनों से रोजाना करवट ले रहा मौसम अब भोले-भंडारी के भक्तों की परीक्षा लेने की भविष्यवाणी कर रहा है। दरअसल, इस बार महाशिवरात्रि पर मौसम बदला-बदला नजर आएगा और इसका असर गुरुवार शाम से ही दिखने लगेगा। बनारस और आसपास के जिलों में 21 फरवरी और 22 फरवरी को नम हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
जम्मू- कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को इसकी वजह बताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मौसम बदलने लगा है ,बनारस समेत पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार शाम से ही आसमान में बादल दिखने लगेंगे। महाशिवरात्रि पर बारिश हो सकती है। 22 फरवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा,इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा।