फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, तापमान लुढ़का

Tue, 17 Oct 2023 10:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार की रात से आसमान में घने बादलों का डेरा बना रहा और मंगलवार की भोर में बदरा जमकर बरसे। बारिश से ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले तीन चार दिनों से मौसम साफ होने के बाद सोमवार को बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलने से मौसम अचानक बदल गया।
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूरा पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। सोमवार की रात से आसमान में घने बादलों का डेरा बना रहा और मंगलवार की भोर में बदरा जमकर बरसे। बारिश से ठंड का एहसास होने लगा है। 

विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से मौसम साफ होने के बाद सोमवार को बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के चलने से मौसम अचानक बदल गया। दिन में तो हवा की रफ्तार थमी रही लेकिन रात दस बजे के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा में नमी इतनी अधिक थी कि लोगों ने सिहरन जैसा एहसास किया।
यह भी पढ़ें- Income tax Raid: वाराणसी में इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप, सराफा व्यापारी के घर पुलिस के साथ टीम मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वाराणसी के आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। इस बीच सोमवार का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मौसम बदला है। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें