फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: UP का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा बनारस..., 31 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान; प्रयागराज में इतना रहा

Mon, 17 Feb 2025 11:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बीते रविवार काे अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण सुबह और रात में भी गर्मी का असर दिखा। घरों में पंखे चलाकर रहने की नाैबत रही।
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो दिनों से पछुआ हवाओं में नमी की वजह से सुबह और रात में मौसम सिहरन जैसा लगने लगा था, लेकिन रविवार को हवा की रफ्तार थमने की वजह से मौसम बदल गया। इस वजह से लोगों ने गर्मी महसूस की। 

विज्ञापन


रविवार को मौसम बदलने की वजह से अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म रहा। पहले नंबर पर प्रयागराज रहा, जहां का तापमान 31.8 रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान अभी और बढ़ेगा। 

फरवरी महीने में आम तौर पर गुलाबी ठंड रहती है लेकिन इस बार फरवरी माह के शुरूआत से ही मौसम साफ हो गया है और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच रविवार को तापमान अधिक होने की वजह से गर्मी सुबह और रात में अधिक रही। लोगों को पंखा भी चलाना पड़ा। 
विज्ञापन


बीते रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 4.1 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पछुआ हवाओं की गति लगभग थम गई है। इसी के चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें