अप्रैल से जून तक औसत से ज्यादा रहेगी गर्मी
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अप्रैल से लेकर जून के बीच तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार गर्मी हर साल से ज्यादा पड़ सकती है। दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम दोनों तापमान ज्यादा होगा। साथ ही मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर होगा। हर साल में सामान्य से ज्यादा दिनों तक हीट वेव की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत में बारिश की भी कम उम्मीद है।