फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दिन में गर्मी, रात में सिहरन झेल रहे बनारसी..., बदलता रहा तापमान; जानें अपडेट

Tue, 01 Apr 2025 03:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में माैसम दिन और रात में बदल रहे हैं। गर्मी और सिहरन झेलने के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। वाराणसी में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं भी चल रही हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला माैसम का मिजाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के अंत में सर्द रात ने काशीवासियों को थोड़ा हैरान कर दिया है। जिले में रात का पारा दिन की अपेक्षा 22 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क जा रहा है। दोपहर में 38 डिग्री की गर्मी पस्त कर रही तो रात को 16 डिग्री पारा कुछ देर तक शरीर में सिहरन सा ला दे रहा है। देर रात तेज हवा चलने से गुलाबी ठंड जैसा महसूस हुआ। सोमवार को दिन में जिले में 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा सामान्य से 2.1 नीचे 16.6 डिग्री सेल्यियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी 25 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सप्ताह के 5 दिनों तक मौसम ऐसे गर्म-ठंडा बना रह सकता है। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 2 अप्रैल तक तापमान क्रमिक तौर पर बढ़ेगा। उसके बाद 3 अप्रैल को उत्तरी हवा और बादलों की आवाजाही की वजह से मामूली गिरावट होगी। इसके बाद 4 अप्रैल से फिर तापमान ऊपर चढ़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक औसत से ज्यादा रहेगी गर्मी
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अप्रैल से लेकर जून के बीच तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बार गर्मी हर साल से ज्यादा पड़ सकती है। दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम दोनों तापमान ज्यादा होगा। साथ ही मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर होगा। हर साल में सामान्य से ज्यादा दिनों तक हीट वेव की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत में बारिश की भी कम उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें