फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पूर्वांचल में बूंदाबांदी के आसार, तापमान में कमी के साथ ठंड बढ़ने की संभावना, जानें कब बदलेगा मौसम 

Fri, 01 Jan 2021 10:54 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में जिस तरह से मौसम का मिजाज पिछले तीन-चार दिनों से बना हुआ है, उसको लेकर पहले से ज्यादा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हालांकि नए साल के पहले दिन हवा में नमी अधिक रहने से गलन से कोई राहत नहीं मिली। दिन में सिहरन अधिक होने के साथ ही शाम को भी लोगों ने गलत महसूस की।
विज्ञापन


इधर दो दिनों से यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, बनारस में भी दो दिन बाद से मौसम का मिजाज बदलेगा। यहां भी नम पछुआ हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। आगे पढ़ें कब बदलेगा मौसम का मिजाज...
विज्ञापन

बताया कि पिछले दो तीन सालों से इस साल औसतन तापमान थोड़ा बढ़ा है। जिस तरह से पिछले तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है इससे गलन भी बढ़ी है। तीन जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बूंदाबांदी के साथ ही हल्की बारिश भी होगी। उसके बाद ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज होने की संभावना बनी हुई है। इधर तापमान की बात करें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस में तो कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान 8.6 से कम होकर सात डिग्री दर्ज किया गया है।

अलाव जलाकर ठंड दूर कर रहे लोग
गलन से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ठंड से ठिठुर रहे हैं। सर्दी दूर करने के लिए बच्चों और बुजुर्गों घर से कम निकलना होगा। साथ ही लोग अलाव जलाकर उसके पास तापते रहें, वहीं ऐसा लोग ठंड से राहत पाने के लिए कर भी रहे हैं। जनवरी का महीना शुरू हो गया है। अभी ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें