फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हल्की बरसात से खुशनुमा हुआ बनारस का मौसम, ठंडी हवाओं के जोर से गिरा तापमान

Mon, 15 Aug 2022 09:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में बीती रात हुई बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। सोमवार सुबह से सूरज बादलों की ओट में छुपा है। तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
खुशनुमा मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती रात हल्की बरसात के बाद वाराणसी का मौसम काफी खुशनुमा है। रातभर तेज हवाएं चलती रहीं। सोमवार सुबह से तेजी से बह रही ठंडी हवा और धूप का न निकलना काफी राहत दे रहा है। हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। वहीं, आज सुबह का तापमान घटकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


वाराणसी समेत आसपास के जिलों में शनिवार रात से ही मौसम बदला है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नम हवाओं के चलने के कारण उमस का एहसास भी गायब है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इधर, जलस्तर में आई कमी के बाद अब गंगा घाटों की रौनक लौटने लगी है। कई घाटों का आपसी संपर्क बहाल हो गया है।  
विज्ञापन

पढ़ेंः यूं ही गुजर गया सावन, नहीं बना मनभावन, भादो में होगी बारिश? जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें